हेडलाइन: शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम**जंगल धूसड़/पादरी बाजार, गोरखपुर।

*रिस्पेक्ट भारत समाचार पत्र*

*संवाददाता: जगदीश शर्मा | गोरखपुर*

*हेडलाइन: शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम*

*जंगल धूसड़/पादरी बाजार, गोरखपुर।*

चरगांवा ब्लॉक के अंतर्गत तुरा बाजार स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को धूमधाम के साथ हुआ।प्रतियोगिता में कक्षा 7 से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैरम, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।बालक वर्ग में कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कक्षा 12 की छात्राओं ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक दिलीप कुमार चौहान एवं अवधेश कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रबंधक दिलीप कुमार चौहान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, एकजुटता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।प्रतियोगिता को सफल बनाने में पीटीआई रामगोविंद चौहान, बी.पी. मिश्रा, अनिता देवी, राजवीर, संजना, रमिता, गीता, सुमन, पल्लवी और शिखा का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के पीटीआई महेंद्र सिंह सहित नेहरू इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज और खुशहाल इंटर कॉलेज के शिक्षक भी उपस्थित रहे।